फिल्म जगत उत्तराखंड– एआरटीओ हल्द्वानी पांडेय का कमाल, फिल्म “यंग बाइकर्स” ने मचाया शहर में धमाल…

IMG-20230219-WA0041.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– सड़क सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर हल्द्वानी के एआरटीओ विमल पांडे की लिखित व निर्देशित फिल्म फीचर फिल्म बाइकर्स 17 फरवरी को मूवी जॉन मल्टीप्लेक्स में रिलीज की गई। जो एक सप्ताह तक चलेगी।

फिल्म का प्रथम शो हाउसफूल रहा और एडवांस बुकिंग के चलते आगामी तीन दिवसों में भी हाउसफुल है। फिल्म का उद्देश्य दिन-प्रतिदिन बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर आधारित है। सड़क दुर्घटनाओं में हजारों लोग मारे जा रहे हैं, सड़कों पर प्रतिदिन होने वाली दुर्घटनाओं को सड़क सुरक्षा, शिक्षा के माध्यम से रोकने और लोगों को जागरूक करने का प्रयास करना हैं।

यह भी पढ़ें:  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, थानों का बजट भी होगा दोगुना...

फिल्म जन सामान्य व युवाओं हेतु अत्यंत उपयोगी है। फिल्म में सड़क सुरक्षा दुर्घटना पीडित की सहायता, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई है।

शिक्षाप्रद फिल्म में एक युवा जोड़े की प्रेम कहानी है जो युवाओं को समझदारी व अपने करियर पर फोकस करने के साथ मित्रता पूर्ण संबंधों की तरफ ध्यान केंद्रित करती है। यह सेकंड हैंड वाहन खरीदने में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी बात करती है।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में बड़ी जिम्मेदारी, SP बनने पर उत्तराखंड का बढ़ाया गौरव...

फिल्म में युवाओं का एक समूह तकनीकी के प्रयोग व अपने साहस से इंटरनेशनल ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश भी करता है एवं शिक्षा, सुरक्षा, प्रेम, मनोरंजन व जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार करने की तरफ प्रेरित करती है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर–देखिए वीडियो, हल्द्वानी के इस स्कूल परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, मची अफरा–तफरी; दहशत में आए बच्चे और स्थानीय लोग...

फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर में हुई है। सलीम काला नाम हैं मेरा, नाम भी काला, धंधा भी काला और शकल भी काली, काफी लोकप्रिय हो रहा है। फिल्म को स्कूल के विद्यार्थियों, युवाओं को अभियान चलाते हुए दिखाई जानी चाहिए, ताकि होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Ad Ad