अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री–यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का भव्य आगाज़…

FB_IMG_1776648069160
खबर शेयर करें -

 

 

पवित्र अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसी के साथ देवभूमि उत्तराखण्ड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है।

 

कपाटोद्घाटन के अवसर पर पहली पूजा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से संपन्न हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम में विशेष पूजा-अर्चना कर राज्य और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

धार्मिक परंपराओं के अनुसार मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से भव्य यात्रा करते हुए गंगोत्री धाम पहुंची। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अभिषेक के बाद दोपहर 12:15 बजे कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां गंगा के चरणों में शीश नवाकर देव डोली से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें:  राजीवनगर प्रथम में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चौथे दिन की लीला का शानदार मंचन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने की शिरकत...

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसे सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं। यात्रा मार्गों पर यातायात प्रबंधन, मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को विशेष रूप से मजबूत किया गया है।

 

उन्होंने श्रद्धालुओं से “ग्रीन और क्लीन चारधाम यात्रा” में सहयोग की अपील करते हुए पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश भी दिया। सरकार का लक्ष्य है कि हर यात्री को न केवल दिव्य दर्शन का सौभाग्य मिले, बल्कि पूरी यात्रा एक सुखद और यादगार अनुभव बने।

यह भी पढ़ें:  राजीवनगर प्रथम में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चौथे दिन की लीला का शानदार मंचन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने की शिरकत...

 

इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण के साक्षी बनकर यात्रा के सफल संचालन की कामना की।

Ad Ad