उत्तराखण्ड–सब रजिस्ट्रार कार्यालय में आज शुरू हुई रजिस्ट्रीयां, प्राधिकरण सचिव का किसानों और प्रॉपर्टी डीलरों को वीडियो संदेश…

0
1200-900-18748951-thumbnail-16x9-picmp
खबर शेयर करें -

नैनीताल–हल्द्वानी और रामनगर के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में आज एक बार फिर से रजिस्ट्री शुरू हो गई हैं। रामनगर में 15 और हल्द्वानी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में 8 रजिस्ट्री आज हुई है।

प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया की रजिस्ट्री पर कभी भी प्रशासन द्वारा रोक नही लगाई गई थी।

उन्होंने बताया कल नगर निगम सभागार में प्राधिकरण एवं किसानों, प्रॉपर्टी डीलरों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हुई थी, जिसके बाद कुछ जमीन से जुड़े व्यवसायियों द्वारा आज पूरी जानकारी लेने के बाद रजिस्ट्री कराई गई है, साथ ही उन्होंने बताया रेरा और प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन करके जो कालोनियां विकसित की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें:  बड़ी उपलब्धि: पूर्व जिलाधिकारी नैनीताल IAS वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, DDA में बनीं कमिश्नर लैंड मैनेजमेंट...

वहां कार्रवाई की गई है। वहां पर रेरा के नियमों का परीक्षण किए जाने का प्राधिकरण द्वारा कार्य किया गया है। सचिव पंकज उपाध्याय ने कहा रजिस्ट्री पर किसी भी तरह से कोई रोक नहीं लगाई गई है, जो भी दस्तावेज लेखक हैं। वह पूरी तरह से रजिस्ट्री कराने वाले लोगों की रजिस्ट्री पर दस्तावेज लेख करेंगे, ऐसा न किए जाने वालों के लाइसेंस निरस्त करने पर भी प्रशासन विचार करेगा।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–अफवाहों पर विराम: कल नैनीताल के सभी स्कूल खुलेंगे, डीएम ने जारी किया स्पष्ट संदेश...

पंकज उपाध्याय ने कहा कि पूर्व के विनियमित क्षेत्र/कृषि भूमि/व्यवसायिक भूखंड वहां पर रजिस्ट्री हमेशा की तरह होगी। वही सचिव पंकज उपाध्याय ने शहर भर के तमाम डवलपर्स से अपील की है, वह रेरा और प्राधिकरण के नियमों का पालन करके ही कॉलोनियां विकसित करें।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–अफवाहों पर विराम: कल नैनीताल के सभी स्कूल खुलेंगे, डीएम ने जारी किया स्पष्ट संदेश...

हम आपको बता दें 25 अगस्त को नगर निगम सभागार में प्राधिकरण एवं रेरा द्वारा किसानों एवं प्रॉपर्टी डीलरों के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *