उत्तराखंड–राष्ट्रपिता गांधी की पुण्यतिथि पर एसएसपी नैनीताल ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस कर्मियों के साथ दो मिनट का किया मौन….

IMG-20240130-WA0006
खबर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर “भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले महान सेनानी तथा शहीदों की स्मृति में 02 मिनट का मौन धारण किया।

एसएसपी नैनीताल ने कहा कि आज पूजनीय राष्ट्रपिता के आदर्शों को याद करने का दिन है। उन्होंने सत्य और अहिंसा से भारत को स्वतंत्रता दिलाई। उन्होंने सदैव लोककल्याण और देश की आजादी के लिए कार्य किया।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

उन्होंने संपूर्ण विश्व में जन जन तक सत्य और अहिंसा के आदर्शों को पहुंचाया। देश की स्वाधीनता के लिए भारत के पराक्रमी और देश प्रेम की अलख जगाने वाले शहिद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमूल्य बलिदान हम सभी के लिए अनुकरणीय और प्रेरणादायक हैं।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

नैनीताल पुलिस के सभी पुलिस कर्मी, राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण बनाए रखने तथा समाज में सुरक्षित तथा शांतिपूर्ण वातावरण स्थापित करने के लिए अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा तथा ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में संगीता, सीओ लालकुआं, संजीव तिवारी निरीक्षक एलआईयू, पूरन राम आगरी वाचक एसएसपी नैनीताल, दिनेश चंद्र जोशी पीआरओ, चंद्रशेखर भट्ट, गोपनीय सहायक समेत सभी शाखा प्रभारी और कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

इसी के साथ जिले के सभी थानों, कार्यालयों तथा इकाइयों में पुलिस अधिकारियों/कर्मियों द्वारा राष्ट्रपिता को स्मरण करते हुए मौन धारण किया गया।

Ad