रुद्रपुर में जूता कारोबारी को संदिग्ध हालात में गोली, हालत नाजुक…

0
udham-singh-nagar_1686902427
खबर शेयर करें -

 

उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर से सोमवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां सिविल लाइन क्षेत्र स्थित “शू विला” नामक जूता दुकान के भीतर 25 वर्षीय कारोबारी ध्रुव चावला को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली उनकी कनपटी पर लगी है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 

 

 

आदर्श कॉलोनी निवासी ध्रुव चावला, स्वर्गीय अनिल चावला के पुत्र थे और अपने पार्टनर हरजिंदर के साथ दुकान का संचालन करते थे। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे ध्रुव ने अपनी मां से फोन पर बात की थी और जल्द घर लौटने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

लेकिन रात साढ़े दस बजे तक घर न पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। ध्रुव की मां ने उनके पार्टनर हरजिंदर को दुकान जाकर देखने के लिए कहा।

 

 

 

जब हरजिंदर दुकान पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। ध्रुव दुकान के भीतर खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़े थे और उनकी कनपटी पर गोली लगी हुई थी।

 

 

तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और गंभीर रूप से घायल ध्रुव को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्स रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है। घटनास्थल से एक अवैध पिस्टल बरामद की गई है, जिसे कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

 

 

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के समय दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना या आपराधिक साजिश—तीनों कोणों से जांच कर रही है। आसपास के दुकानदारों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जा सकेगा।

 

इस घटना के बाद शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल बना हुआ है। सभी की निगाहें अब पुलिस जांच और ध्रुव चावला की सेहत पर टिकी हुई हैं।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *