SSP अजय सिंह ने जनपद में पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल, उपाधीक्षकों के स्थानांतरण/कार्यविभाजन को लेकर आदेश जारी…

4d1b4300-3e19-4048-bc56-496d97915c08
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

जनपद में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। इसे लेकर जनपद स्तर पर आदेश जारी कर दिए गए हैं।

 

 

 

जारी आदेशों के अनुसार कानून-व्यवस्था, यातायात, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, गोपनीय शाखा एवं अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों को नए सिरे से अधिकारियों को सौंपा गया है, जिससे पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

 

 

श्री विवेक सिंह कुटियाल को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अधीन थाना प्रेमनगर, थाना सेलाकुई के साथ-साथ गोपनीय शाखा, एलआईयू और पीटीसी जैसे महत्वपूर्ण विभाग रहेंगे।

 

 

 

रीना राठौर को क्षेत्राधिकारी डोईवाला बनाया गया है। उनके कार्यक्षेत्र में कोतवाली डोईवाला, थाना रायपुर, शिकायत प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ के साथ महिला हेल्पलाइन, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, ITSSO, POCSO और नदसो जैसे संवेदनशील प्रकोष्ठ शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

 

 

श्री स्वप्निल मुयाल को क्षेत्राधिकारी नगर की कमान सौंपी गई है। उनके अधीन कोतवाली नगर, थाना बसंत विहार, पुलिस कंट्रोल रूम तथा JMIS, CEIR, NCRP, DCRB, NAFS और ज़िपनेट जैसे तकनीकी और साइबर संबंधित विभाग रहेंगे।

 

 

 

श्री नीरज सेमवाल को क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश नियुक्त किया गया है। वे कोतवाली ऋषिकेश, थाना रायवाला और थाना श्यामपुर की कानून-व्यवस्था संभालेंगे।

 

 

 

श्री जगदीश चन्द्र पंत को क्षेत्राधिकारी यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। उनके कार्यक्षेत्र में यातायात व्यवस्था के साथ प्रधान लिपिक, भवन, ऑडिट, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, रक्षित पुलिस यूनिट, ऑपरेशन सेल, ट्रैफिक मिशन सेल, हाईकोर्ट/सुप्रीम कोर्ट सेल, लोक सूचना तथा सीटीओ/एसीटीओ शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

 

 

एसएसपी अजय सिंह द्वारा किया गया यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस बदलाव से जनपद में कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर और अधिक प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा।

 

Ad Ad