साइबर अपराधों पर सख्ती के संकेत, एसपी पिथौरागढ़ ने की वर्चुअल समीक्षा गोष्ठी…

0
FB_IMG_1769854870081
खबर शेयर करें -

 

 

पिथौरागढ़ जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय से वर्चुअल माध्यम द्वारा एक समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

गोष्ठी के दौरान जनपद में घटित साइबर अपराधों की वर्तमान स्थिति, लंबित प्रकरणों की समीक्षा, मामलों की त्वरित विवेचना, अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

पुलिस अधीक्षक महोदया ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि साइबर अपराधों से संबंधित प्रत्येक शिकायत पर त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आम नागरिकों को साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए नियमित रूप से जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर विशेष बल दिया।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

इस समीक्षा गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी श्री के.एस. रावत, प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल श्री नीरज भाकूनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ श्री ललित मोहन जोशी सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *