दुखद नैनीताल–अनियंत्रित होकर दो गांव के समीप खाई में गिरी कार, एक की मौत, एक गंभीर घायल…

1600x960_869433-acc
खबर शेयर करें -

नैनीताल– नैनीताल हल्द्वानी रोड में दो गांव क्षेत्र में हल्द्वानी की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गयी। एक अन्य कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया। जिनको 108 से उपचार के लिए हल्द्वानी भिजवा दिया गया।

पुलिस जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम लामाचोड़ निवासी भूपाल सिंह बिष्ट वाहन संख्या यूके-04- एए- 2627 में हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ एक अन्य साथी डॉ. हिमांशु कांडपाल भी मौजूद थे। दो गांव क्षेत्र में पहुंचने पर सड़क पर हल्का कोहरा लगा हुआ था। इसी दौरान अचानक संकरे मोड़ पर चालक को सड़क का अंदाजा नहीं आया और सड़क किनारे डिवाइडर न होने के कारण कार खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान राहगीरों ने खाई से आवाज सुनी तो पुलिस को घटना की सूचना दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से खाई में उतर कर रेस्क्यू कर दोनों घायलों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

जहां से उन्हें 108 के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने गोपाल सिंह बिष्ट को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं दूसरे घायल का उपचार किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि दोनों घायलों को 108 के माध्यम से उपचार के लिए हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में एक की मौत हो चुकी है। घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है। 

Ad Ad