बिग ब्रेकिंग– अंकिता हत्याकांड में अब खुलेंगे राज, आरोपी पुलकित का एक से तीन फरवरी के बीच होगा पॉलीग्राफ टेस्ट…

Uttarakhand-Receptionist-Murder-Case-1-1
खबर शेयर करें -

अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य का एक से तीन फरवरी के बीच पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा। टेस्ट का स्लॉट विशेषज्ञों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद आरोपी का नार्को टेस्ट भी किया जाना है। इसके लिए पुलिस पहले ही सवालों की फेहरिस्त तैयार कर चुकी है। पुलिस पुलकित से वीआईपी का राज उगलवाना चाहती है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल/काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज: 'डिजिटल डाइनोमोस' ने मारी बाजी, रेड हाउस रहा अव्वल... 

इसके लिए पिछले दिनों न्यायालय में पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के लिए अर्जी दी गई थी। केवल पुलकित ने ही अपनी शर्तों के आधार पर टेस्ट के लिए हामी भरी थी। इसके लिए पुलिस की ओर से केंद्रीय फोरेंसिक लैब से समय मांगा गया था।

एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि केंद्रीय फोरेंसिक लैब ने एक से तीन फरवरी के बीच का समय दिया है।पॉलीग्राफ के बाद होगा नार्को टेस्टइन तीनों दिनों में जिस वक्त भी विशेषज्ञ उपलब्ध होंगे तभी टेस्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

उन्होंने बताया कि पहले पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा। इसके बाद नार्को टेस्ट के लिए भी लैब से अनुमति और समय मांगा जाएगा। पुलकित से पूछने के लिए सवालों को तैयार कर लिया गया है। 

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...

पुलकित से वीआईपी के अलावा उसके मुख्य मोबाइल के बारे में भी जानकारी मांगी जानी है। इसके अलावा उसने अंकिता का मोबाइल कहां फेंका, घटना की रात को उसने कहां और किससे बात की आदि बातों को पूछा जाना है।

Ad