नकल रोकने पर बढ़ा बवाल: छात्र और कॉलेज प्रशासन आमने-सामने, दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज हुई क्रॉस एफआईआर…

0
Screenshot_20260607_063455_Facebook
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, पित्थूवाला में परीक्षा के दौरान कथित नकल प्रकरण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है। छात्र और कॉलेज प्रशासन की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर क्रॉस FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को नेशविला रोड निवासी महेश कंडवाल ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका पुत्र कबीर कंडवाल, जो पॉलिटेक्निक कॉलेज पित्थूवाला में सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष का छात्र है, 4 जून को परीक्षा दे रहा था।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: बंद बेसमेंट की टंकी बनी मौत का जाल, जहरीली गैस से मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत...

 

आरोप है कि परीक्षा ड्यूटी में तैनात प्रभात खंडूरी, पवन कुमार, पीयूष काला और शिवानी ने अन्य परीक्षार्थियों को नकल कराने का विरोध करने पर कबीर के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की, उसे काफी देर तक बंधक बनाए रखा तथा जान से मारने की धमकी दी।

 

इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 343/2026 धारा 115(2), 127(1), 351(2) एवं 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

 

वहीं दूसरी ओर, उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के प्रधानाचार्य अवनीश जैन ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि महेश कंडवाल और उनके पुत्र कबीर कंडवाल ने संस्थान परिसर में परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट की, अभद्र व्यवहार किया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।

यह भी पढ़ें:  बड़ी उपलब्धि: पूर्व जिलाधिकारी नैनीताल IAS वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, DDA में बनीं कमिश्नर लैंड मैनेजमेंट...

 

प्रधानाचार्य की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 344/2026 धारा 115(2), 121(1) एवं 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

 

बताया जा रहा है कि घटना के बाद कॉलेज परिसर में काफी तनाव की स्थिति बन गई थी। मामले को लेकर पहले भी नकल रोकने को लेकर विवाद और छात्र के दरोगा पिता द्वारा कॉलेज पहुंचकर शिक्षकों से मारपीट के आरोप चर्चा में रहे थे। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: बंद बेसमेंट की टंकी बनी मौत का जाल, जहरीली गैस से मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत...

 

सीओ सादर ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों पर मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं तथा मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

अब सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि परीक्षा कक्ष में शुरू हुआ यह विवाद आखिर किन परिस्थितियों में इतना बड़ा रूप ले गया।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *