बिग ब्रेकिंग–केशव नेगी गिरफ्तारी मामले में सीएम धामी की पहल, दिल्ली सरकार से मांगी निष्पक्ष जांच…

0
FB_IMG_1776428407937
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड निवासी केशव नेगी की गिरफ्तारी के मामले को गंभीरता से लेते हुए आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से दूरभाष पर वार्ता की।

 

मुख्यमंत्री धामी ने मामले में निष्पक्ष एवं तथ्यों पर आधारित जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा जांच पूरी तरह साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  नकल रोकने पर बढ़ा बवाल: छात्र और कॉलेज प्रशासन आमने-सामने, दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज हुई क्रॉस एफआईआर...

 

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि दिल्ली सरकार और संबंधित जांच एजेंसियां निष्पक्षता के साथ कार्य करते हुए मामले की सच्चाई सामने लाएंगी।

यह भी पढ़ें:  गंगा तट पर रवीना टंडन ने लिया प्रकृति और संस्कृति संरक्षण का संकल्प, परमार्थ निकेतन से आशीर्वाद लेकर हुईं विदा...

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी बातचीत कर उनका हालचाल जाना और परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें:  गंगा तट पर रवीना टंडन ने लिया प्रकृति और संस्कृति संरक्षण का संकल्प, परमार्थ निकेतन से आशीर्वाद लेकर हुईं विदा...

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार देश के विभिन्न राज्यों में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखण्डी भाई-बहनों के हितों और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा हर परिस्थिति में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *