गंगा तट पर रवीना टंडन ने लिया प्रकृति और संस्कृति संरक्षण का संकल्प, परमार्थ निकेतन से आशीर्वाद लेकर हुईं विदा…

0
FB_IMG_1780794665253
खबर शेयर करें -

 

ऋषिकेश। बॉलीवुड अभिनेत्री Raveena Tandon ने हिमालय की पावन गोद और माँ गंगा के दिव्य तट पर स्थित Parmarth Niketan में गौ पूजन, गंगा पूजन एवं रुद्राक्ष के पौधे का रोपण कर भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति अपनी गहरी आस्था एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर उन्हें पूज्य Swami Chidanand Saraswati एवं Sadhvi Bhagawati Saraswati का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

 

गौ पूजन के दौरान रवीना टंडन ने कहा कि गौ माता सेवा, करुणा, सह-अस्तित्व और प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने सभी जीवों के प्रति संवेदनशीलता और समान व्यवहार अपनाने का संदेश देते हुए मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य बनाए रखने पर बल दिया।

यह भी पढ़ें:  नकल रोकने पर बढ़ा बवाल: छात्र और कॉलेज प्रशासन आमने-सामने, दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज हुई क्रॉस एफआईआर...

 

माँ गंगा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक जीवनधारा हैं। उन्होंने गंगा संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व बताते हुए इसके लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

इस अवसर पर अभिनेत्री ने Maha Kumbh Prayagraj में परमार्थ निकेतन शिविर की यादों को साझा किया। उन्होंने बताया कि वे अपनी पुत्री Rasha Thadani के साथ पूज्य स्वामीजी का आशीर्वाद लेने आई थीं। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि राशा अभिनय और संगीत दोनों क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से नई पहचान बना रही हैं। रवीना ने आश्वासन दिया कि अगली बार वे पुनः राशा के साथ परमार्थ निकेतन अवश्य आएँगी।

यह भी पढ़ें:  नकल रोकने पर बढ़ा बवाल: छात्र और कॉलेज प्रशासन आमने-सामने, दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज हुई क्रॉस एफआईआर...

 

पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि गौ पूजन, गंगा पूजन और पौधारोपण भारतीय जीवन-दर्शन के तीन महत्वपूर्ण आयाम हैं, जो करुणा, प्रकृति के प्रति सम्मान और भविष्य की पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और सुरक्षित भविष्य का संकल्प है।

यह भी पढ़ें:  नकल रोकने पर बढ़ा बवाल: छात्र और कॉलेज प्रशासन आमने-सामने, दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज हुई क्रॉस एफआईआर...

 

“एक पौधा, एक संकल्प” के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम प्रकृति, संस्कृति और मानवता के संरक्षण के प्रति सामूहिक जागरूकता और प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *