निजी भागीदारी उद्यम (PPE) मूल्यांकन एवं चयन समिति की बैठक सम्पन्न…

FB_IMG_1771379884071
खबर शेयर करें -

 

 

 

भीमताल। विकास भवन सभागार, भीमताल में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पाण्डे की अध्यक्षता में निजी भागीदारी उद्यम (PPE) मूल्यांकन एवं चयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक ग्रामोत्थान/REAP द्वारा NRLM के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह (SHG) आधारित आजीविका सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संपन्न हुई।

 

बैठक में एपीडी DRDA चंदा फर्त्याल, लीड बैंक प्रबंधक, DPM-ग्रामोत्थान, AM सेल्स सहित संबंधित अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

समिति के समक्ष PPE मॉडल के तहत कार्य करने के इच्छुक पांच उद्यमियों ने अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इनमें मशरूम उत्पादन क्षेत्र में कार्यरत Gramse Agrotech Pvt. Ltd. (हल्द्वानी), Indian Mountain Foods Pvt. Ltd. (धारी), प्रसाद निर्माण यूनिट, स्नैक्स यूनिट सहित अन्य उद्यम शामिल रहे। उद्यमियों ने अपनी कंपनियों की पृष्ठभूमि, पूर्व अनुभव, उत्पादन क्षमता, व्यवसाय विस्तार योजना तथा बाजार एवं लिंकेज की विस्तृत जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

बैठक के दौरान समिति द्वारा अवगत कराया गया कि चयनित PPE इकाइयों को वित्तीय सहायता के तहत 25 प्रतिशत अनुदान/सब्सिडी ग्रामोत्थान/REAP द्वारा प्रदान की जाएगी, जबकि 50 प्रतिशत वित्त पोषण बैंक ऋण के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि PPE मॉडल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा स्वयं सहायता समूहों को स्थायी आजीविका से जोड़ने में मदद मिलेगी। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

बैठक के अंत में सभी प्रस्तावों का गहन मूल्यांकन कर चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

Ad Ad