रामनगर में तहसील दिवस का आयोजन, अधिकारियों को मिली सख्त हिदायत, शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी एवं उपजिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया…

FB_IMG_1771378953591
खबर शेयर करें -

 

 

 

रामनगर। तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने की। तहसील दिवस का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी एवं उपजिलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

 

शिविर में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। उन्होंने बताया कि तहसील दिवस में दो दर्जन से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल....

 

अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि तहसील दिवस का उद्देश्य आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर से राहत देना है। यदि कोई अधिकारी जनता की समस्याओं के प्रति लापरवाही बरतता पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

इस दौरान एक फरियादी ने सिंचाई नहर में कूड़ा डाले जाने से गेहूं की फसल खराब होने की शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेक राय ने सिंचाई विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई तथा शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

तहसील दिवस में बिजली, पानी, सड़क, अवैध नशे के कारोबार पर रोक, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई गईं। अधिकारियों ने सभी शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान का भरोसा दिलाया।

 

कार्यक्रम में ज्येष्ठ उपप्रमुख संजय नेगी, कनिष्ठ उपप्रमुख मीना रावत, एसडीएम गोपाल चौहान, तहसीलदार मनीषा मरकाना, नायब तहसीलदार कुंदन पुरी, खंड विकास अधिकारी गिरीश पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी हवलदार सिंह, रेंजर नवीन पांडे, विद्युत विभाग के एसडीओ दर्पण सिंह, आबकारी निरीक्षक उमेश पाल, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल....

 

तहसील दिवस का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है, जिसे लेकर प्रशासन गंभीर नजर आया।

Ad Ad