महाशिवरात्रि पर छोटा कैलाश मन्दिर में भव्य मेले की तैयारिया शुरू, 5 से 7 लाख श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना, अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्थाओं के निर्देश…

FB_IMG_1769572949963
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

काठगोदाम। महाशिवरात्रि पर्व (15 फरवरी 2026) के पावन अवसर पर छोटा कैलाश मन्दिर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेले को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप देने के उद्देश्य से सर्किट हाउस काठगोदाम में पूर्व तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने की।

 

 

 

 

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मेले की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा जिला पंचायत से संबंधित सभी कार्य समय रहते पूर्ण कर लिए जाएं।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

 

विधायक भीमताल रामसिंह कैड़ा ने बताया कि गत वर्ष छोटा कैलाश मन्दिर में लगभग 4.5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, जबकि इस वर्ष 5 से 7 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध तैयारी करने के साथ-साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनता के सहयोग से व्यवस्थाएं मजबूत करने पर जोर दिया।

 

 

 

 

मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मन्दिर मार्ग पर साइनेज बोर्ड, पार्किंग, श्रद्धालुओं के लिए रूट प्लान, साफ-सफाई, शौचालय, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था 10 फरवरी से पूर्व पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को मन्दिर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुधार शीघ्र करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

 

 

सीडीओ ने विद्युत विभाग को अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित करने, जल संस्थान को मार्ग में पेयजल टैंकर की व्यवस्था करने तथा पुलिस विभाग को भीड़ नियंत्रण हेतु पर्याप्त पुलिस व होमगार्ड जवानों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

 

 

पर्यटन अधिकारी को प्लास्टिक मुक्त मन्दिर से संबंधित साइनेज लगाने एवं जिला पंचायत को मार्गों पर डस्टबिन लगाने तथा मेला समाप्ति के बाद समय पर कूड़ा निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि मेला प्रारम्भ होने से पूर्व सभी अधिकारी मन्दिर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर कमियों को दूर करें। स्वयं भी वे छोटा कैलाश मन्दिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

 

 

 

बैठक में ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, समिति पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Ad