बिग ब्रेकिंग–हल्द्वानी के गौलापार में तेज रफ्तार कार का कहर, दो लोग घायल…

d1abbf6aec7ef58e37aac9d9a329cace
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। शहर के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने जमकर कहर बरपाया। हादसा उस समय हुआ जब क्षेत्र स्थित खान रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी एक फॉर्च्यूनर को तेज गति से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई।

 

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे दो लोगों को भी कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दूसरे व्यक्ति को भी चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

 

 

घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को कार सहित हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

 

 

पुलिस का कहना है कि मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती तेज रफ्तार वाहनों पर चिंता जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

Ad