24 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: ऑफिस का ताला तोड़ लाखों उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, ₹3.17 लाख नकदी और जरूरी दस्तावेज बरामद, SSP नैनीताल के निर्देशन में मुखानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई…

IMG-20260529-WA0004
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों पर मुखानी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कार्यालय का ताला तोड़कर लाखों रुपये चोरी करने वाले शातिर चोर को घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ₹3,17,500 की नकदी तथा वादी का आधार कार्ड समेत जरूरी दस्तावेज बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 मई 2026 को हिम्मतपुर तल्ला निवासी विक्रम सिंह कनवाल ने थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया कि बच्ची नगर नंबर-1 स्थित उनके कार्यालय का शटर तोड़कर अज्ञात चोर करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद और आवश्यक दस्तावेज चोरी कर ले गया। मामले में थाना मुखानी में FIR संख्या 65/26 धारा 305(a)/331(4) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

घटना के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए 28 मई को लामाचौड़ खास क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी को धर दबोचा।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू (31 वर्ष) पुत्र डोरी लाल निवासी कालिका कॉलोनी, लोहारियासाल तल्ला, काठघरिया, हल्द्वानी के रूप में हुई। आरोपी मूल रूप से पीलीभीत जनपद का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से चोरी की रकम में से ₹3,17,500 नकद और चोरी गया आधार कार्ड बरामद हुआ है। मामले में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई है। साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

थानाध्यक्ष सुशील जोशी, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल रोहित एवं कॉन्स्टेबल पूरन सिंह। मुखानी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Ad