उत्तराखंड–क्रिकेटर स्नेह राणा के कोच नरेंद्र शाह ने खाया जहरीला पदार्थ, जानिए क्या हैं पूरा मामला….

0
IMG-20230326-WA0002.jpg
खबर शेयर करें -

देहरादून–क्रिकेटर स्नेह राणा के कोच ने शुक्रवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें गंभीर हालत में दून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहां आईसीयू उपचार चल रहा है। हाल में उनका प्रशिक्षण ले रही एक छात्रा से बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था।

शहर कोतवाल विद्या भूषण नेगी ने बताया कि शुक्रवार रात दून हॉस्पिटल से सूचना मिली कि जहरीला पदार्थ खाने पर नरेंद्र शाह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह जोगीवाला में लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब नाम से एकेडमी का संचालन कर रहे हैं।

जांच के दौरान सामने आया कि हाल में उनका अकेडमी से कोचिंग लेने वाली छात्रा से बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ। संभावना है कि उसी से डिप्रेशन में आकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खाया।

कोच का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी अकेडमी में कोचिंग लेने वाली छात्रा से बातचीत कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि उससे बात करने के बाद कोच डिप्रेशन में आ गये और ऐसा कदम उठा लिया। 

डिप्टी एमएस डॉक्टर धनंजय डोभाल के मुताबिक नरेंद्र शाह की हालत गंभीर हैं और उन्हें वेंटीलेटर पर फुल ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया हैं। फिजिशियन डॉक्टर नारायणजीत सिंह की देखरेख में उनका उपचार चल रहा हैं। डॉक्टर सिंह के मुताबिक फेफड़े में पानी भरने से गंभीर संक्रमण हो गया हैं। स्थिति नाजुक बनी हैं। टीम मॉनिटरिंग कर रही हैं। उनके जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिलते ही उनके कई खिलाड़ी और परिचित मौके पर पहुंचे।

कोच का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी अकेडमी में कोचिंग लेने वाली छात्रा से बातचीत कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि उससे बात करने के बाद कोच डिप्रेशन में आ गये और ऐसा कदम उठा लिया।

अब उन्हें वेंटीलेटर पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि फेफड़े में पानी भर जाने से संक्रमण की वजह से स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *