नैनीताल–अफवाहों पर विराम: कल नैनीताल के सभी स्कूल खुलेंगे, डीएम ने जारी किया स्पष्ट संदेश…

FB_IMG_1778357867994
खबर शेयर करें -

 

नैनीताल। सोशल मीडिया पर स्कूलों में अवकाश को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि 21 जुलाई 2026 (मंगलवार) को नैनीताल जिले के सभी सरकारी, निजी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें:  नैनीताल/काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज: 'डिजिटल डाइनोमोस' ने मारी बाजी, रेड हाउस रहा अव्वल... 

डीएम ने स्पष्ट किया कि स्कूलों में अवकाश घोषित किए जाने संबंधी जिला प्रशासन की ओर से कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने अभिभावकों, छात्रों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक संदेशों से बचें।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...

 

जिलाधिकारी ने यह भी चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने या भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।