बड़ी उपलब्धि: पूर्व जिलाधिकारी नैनीताल IAS वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, DDA में बनीं कमिश्नर लैंड मैनेजमेंट…

1689054345_UPSC-Success-Story
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड कैडर की 2013 बैच की तेजतर्रार आईएएस अधिकारी वंदना सिंह को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) के तहत उनकी नियुक्ति दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) में कमिश्नर (लैंड मैनेजमेंट) के पद पर की गई है।

 

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

यह नियुक्ति केंद्रीय स्टाफिंग योजना के अंतर्गत उप सचिव स्तर पर की गई है। केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वंदना सिंह का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...

 

वंदना सिंह उत्तराखंड में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी कुशल कार्यशैली, पारदर्शी प्रशासन और प्रभावी निर्णय क्षमता के लिए जानी जाती हैं। अब राजधानी दिल्ली में उन्हें भूमि प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी मिलने को उत्तराखंड के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

 

उनकी इस नियुक्ति से न केवल उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा का गौरव बढ़ा है, बल्कि यह राज्य के युवा अधिकारियों के लिए भी प्रेरणादायक उपलब्धि मानी जा रही है।

Ad