नशे पर भवाली पुलिस का शिकंजा: 60 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार…

IMG-20260720-WA0003
खबर शेयर करें -

 

भवाली। जनपद नैनीताल में नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 60 पाउच अवैध देसी मसालेदार शराब (माल्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग एवं गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 60 पाउच देसी मसालेदार शराब (माल्टा) बरामद हुई।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल/काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज: 'डिजिटल डाइनोमोस' ने मारी बाजी, रेड हाउस रहा अव्वल... 

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष कुमार (31 वर्ष) पुत्र बलिराम, निवासी गंगोरी, पोस्ट सुयालबाड़ी, थाना भवाली, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

 

बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली भवाली में एफआईआर संख्या 27/26 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी खैरना उप-निरीक्षक सतीश उपाध्याय, कांस्टेबल रमेश कुमार और कांस्टेबल राजेंद्र सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...

 

पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Ad