हल्द्वानी में पुलिस से बदसलूकी पड़ी भारी: SSP नैनीताल की सख्ती, धमकी देने वाला आरोपी कार समेत गिरफ्तार…

IMG-20260512-WA0026
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को गाली-गलौज करने, जान से मारने और “वर्दी उतरवा देने” की धमकी देने का मामला सामने आया है।

 

जानकारी के अनुसार, 10 मई 2026 की रात कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम तिकोनिया क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान ‘कबाड़ी कबाब’ के पास काली फिल्म लगी एक संदिग्ध कार को रोककर जांच की गई। चालान की कार्रवाई के दौरान कार चालक अचानक पुलिस टीम से उलझ पड़ा और अभद्र व्यवहार करने लगा।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

आरोप है कि चालक ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली और पुलिस के आदेशों की अनदेखी कर मौके से कार लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

मामले में उपनिरीक्षक आरती की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में FIR संख्या 154/2026 के तहत धारा 132/221/351(2)(3)/352 BNS में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से फरार आरोपी लवजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी भवान सिंह नवाड, लालकुआं को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त कार संख्या UK 18B 1989 को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि ड्यूटी पर तैनात किसी भी पुलिसकर्मी या लोकसेवक के साथ अभद्रता अथवा सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Ad