ब्रेकिंग कांग्रेस– भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल ब्रिटेन में आए नए लुक में नजर, देखिए तस्वीरें…

0
InCollage_20230301_124359984
खबर शेयर करें -

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 दिन के ब्रिटेन दौरे पर हैं. वे यहां कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगे. इससे पहले राहुल गांधी की एक फोटो सामने आई है. इसमें राहुल गांधी नए लुक में नजर आ रहे हैं. फोटो में राहुल गांधी की दाढ़ी कटी हुई नजर आ रही है. उन्होंने कोट-टाई पहनी हुई है, ऊपर से जैकेट भी पहन रखा है.

दरअसल, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी. यह यात्रा 3570 किलोमीटर की थी. राहुल यात्रा के दौरान एक सफेद टी शर्ट में नजर आए थे. यात्रा के दौरान राहुल गांधी की दाढ़ी भी काफी बढ़ गई थी. अब राहुल गांधी ब्रिटेन में नए लुक में नजर आ रहे हैं.

राहुल गांधी 7 दिन के ब्रिटेन दौरे पर हैं. ऐसे में उनके इस दौरे की शुरुआत कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर के साथ होगी. कैम्ब्रिज के बिजनेस स्कूल के छात्र रह चुके राहुल गांधी ‘लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी’ विषय पर छात्रों को संबोधित करेंगे. इस दौरान वे ‘बिग डेटा एंड डेमोक्रेसी’ और ‘इंडिया चाइना रिलेशंस’ पर भी बात करेंगे. वे भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *