हेमवती नंदन बहुगुणा इनडोर स्टेडियम में शुरू हुआ स्व. सी.एल. सेन मेमोरियल जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट…

0
FB_IMG_1771381398093
खबर शेयर करें -

 

 

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा में खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत स्वर्गीय सी.एल. सेन मेमोरियल जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ आज दीपक रावत द्वारा किया गया।

 

आयुक्त ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया तथा विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ न केवल जनपद में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करती हैं, बल्कि नन्हीं प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने का उत्कृष्ट मंच भी प्रदान करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

इस अवसर पर आयुक्त ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भविष्य की खेल प्रतिभाओं को तराशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि इन प्रतियोगिताओं से उभरने वाली प्रतिभाओं को शासन स्तर से प्रोत्साहन प्रदान कर आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि बाल्यावस्था से खेलों में सहभागिता बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। खेल बच्चों में आत्मविश्वास, क्षमता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि जनपद की प्रतिभाएँ भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

उल्लेखनीय है कि उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में सेन सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सोसाइटी एवं जिला बैडमिंटन संघ, अल्मोड़ा द्वारा 17 से 19 फरवरी तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता अंडर-8, अंडर-9, अंडर-10 एवं अंडर-11 आयु वर्ग में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बी.एस. मनकोटी, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच डी.के. सेन, जिला खेल अधिकारी महेशी आर्य, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, टूर्नामेंट आयोजक सचिव गोकुल मेहता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

 

जनपद में आयोजित यह प्रतियोगिता नन्हे खिलाड़ियों के लिए अपने कौशल प्रदर्शन का सुनहरा अवसर साबित हो रही है और अल्मोड़ा में खेल वातावरण को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *