रंगों और उल्लास के पर्व पर कुमाऊँ आयुक्त का संदेश: सौहार्द और शांति से मनाएं होली…

FB_IMG_1772516740612
खबर शेयर करें -

 

 

नैनीताल–दीपक रावत ने समस्त मण्डलवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों और उमंग का त्योहार ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता और एकता की भावना को सुदृढ़ बनाता है।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग कोटाबाग–तेज बारिश में उफना गुरनी नाला, बाइक समेत बहा युवक, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान, देखिये वीडियो..

आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे होली का पर्व सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा सामाजिक मर्यादाओं का पूर्ण पालन करें। उन्होंने कहा कि त्योहारों का वास्तविक आनंद तभी है जब समाज में भाईचारा, सद्भाव और अनुशासन बना रहे।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

 

इस अवसर पर आयुक्त, कुमाऊँ मण्डल ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि जनपद स्तर पर संयुक्त रूप से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाए, जिससे पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे और आमजन सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग कोटाबाग–तेज बारिश में उफना गुरनी नाला, बाइक समेत बहा युवक, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान, देखिये वीडियो..

 

उन्होंने आशा व्यक्त की कि होली का यह पावन पर्व मण्डल में समृद्धि और उन्नति के रंग लेकर आए तथा सभी के जीवन को सुख, शांति और सफलता के नए रंगों से रंगायमान करे।

 

 

Ad