रामगढ़ विकास खण्ड में लगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर…

FB_IMG_1769222986897
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

 

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से विकास खण्ड रामगढ़ के न्याय पंचायत पाथरी स्थित जन मिलन केन्द्र बिचखाली में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या के नेतृत्व में किया गया।

 

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

 

शिविर में ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज, पेयजल एवं जल जीवन मिशन, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, लघु सिंचाई, उडेरा, खाद्य आपूर्ति तथा उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

 

 

शिविर के दौरान जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे ग्रामीणों में संतोष देखने को मिला। इस बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से लगभग 461 नागरिकों ने सीधे तौर पर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

 

 

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित रही।

 

शिविर के माध्यम से सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ते हुए जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया, जिसकी ग्रामीणों द्वारा सराहना की गई।

 

 

Ad Ad