वर्दी घोटाले में सीएम धामी का बड़ा एक्शन, डीआईजी स्तर के अधिकारी निलंबित, होमगार्ड्स विभाग में करोड़ों की अनियमितताओं का खुलासा, जांच समिति गठित…

0
Screenshot_20260108_144858_InCollage - Collage Maker
खबर शेयर करें -

 

 

 

देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी खरीद से जुड़े बड़े घोटाले के सामने आने के बाद DIG स्तर के अधिकारी और निदेशक होमगार्ड्स (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जांच में सामने आया है कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 की वर्दी खरीद प्रक्रिया में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं की गईं। टेंडर प्रक्रिया में न तो पारदर्शिता बरती गई और न ही तय सरकारी नियमों का पालन किया गया। प्रथम दृष्टया यह मामला सरकारी धन के दुरुपयोग और नियमों की खुली अवहेलना का माना जा रहा है।

 

 

 

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

 

 

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं, जो पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। जांच के दायरे में वर्दी खरीद, टेंडर प्रक्रिया, भुगतान और संबंधित अधिकारियों की भूमिका शामिल होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इस कार्रवाई पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा, “प्रदेश में भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति है। दोषी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सरकार के इस सख्त कदम को प्रशासनिक हलकों में बड़ा संदेश माना जा रहा है कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई केवल बयान नहीं, बल्कि ज़मीन पर दिख रही है।

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *