चारधाम यात्रा 2025 के अभिनव ट्रैफिक प्रबंधन मॉडल को मिला राष्ट्रीय सम्मान, 106वें SKOCH समिट में होगा गौरवपूर्ण सम्मान…

0
FB_IMG_1771985997904
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस की अभिनव और तकनीक-आधारित कार्यशैली को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2025 के सफल संचालन हेतु विकसित उन्नत ट्रैफिक एवं कंट्रोल रूम प्रबंधन प्रणाली को प्रतिष्ठित SKOCH Award – India’s Honest Independent Honour के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान 28 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 106वां SKOCH समिट के दौरान प्रदान किया जाएगा।

 

पुलिस अधीक्षक (यातायात) देहरादून श्री लोकजीत सिंह के नेतृत्व में प्रस्तुत नामांकन “चारधाम यात्रा 2025 : निर्बाध तीर्थ प्रबंधन हेतु अभिनव कंट्रोल रूम समाधान” को शासन एवं विकास के क्षेत्र में परिणाम-आधारित नवाचार की श्रेणी में सराहा गया है।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनने वाली चारधाम यात्रा के दौरान वर्ष 2025 में यातायात प्रबंधन को और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं तकनीक-संचालित बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में ट्रैफिक पुलिस द्वारा उन्नत कंट्रोल रूम सिस्टम, रियल-टाइम मॉनिटरिंग, डिजिटल समन्वय, इंटेलिजेंट रूट डायवर्जन और सुदृढ़ आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को लागू किया गया।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

इन नवाचारों के परिणामस्वरूप यातायात जाम में उल्लेखनीय कमी आई, तीर्थयात्रियों की आवाजाही अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हुई तथा आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकी। तकनीक और मानवीय समन्वय का यह संतुलित मॉडल प्रशासनिक दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है।

 

उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर एसपी (ट्रैफिक) श्री लोकजीत सिंह एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी उत्तराखण्ड पुलिस के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी नवाचार आधारित पुलिसिंग को प्रोत्साहन मिलता रहेगा और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती रहेगी।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

चारधाम यात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में प्रभावी यातायात प्रबंधन का यह मॉडल न केवल राज्य बल्कि देशभर की कानून-व्यवस्था एजेंसियों के लिए एक प्रेरक उदाहरण बन गया है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *