उत्तराखण्ड–प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, सात लोगों की दर्दनाक मौत, राहत और बचाव कार्य जारी…

nainital_1634712074
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के जनपद नैनीताल से आज सुबह ही बेहद दुखद खबर सामने आ रही है।

नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मरने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि, वाहन में कितने लोग सवार है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

नैनीताल जिले में ओखलाकांडा ब्लॉक के डाल कन्या और छीखान के समीप जीप खाई में गिरी। जीप में कितने लोग सवार थे अभी पता नहीं चल सका है, ग्रामीणों के अनुसार कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। खबर लिखे जाने तक जिला प्रशासन घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

ग्रामीणों ने तहसीलदार को सूचित किया कि सवेरे 8 बजे नवीन भदर पी.आर.डी.ने सूचना दी की पतलोट से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर मीहार मोटर मार्ग पर डालकन्या निवासी राजू पनेरू की पिकअप रोड से नीचे गिर गयी है।