उत्तराखण्ड–यूथ कांग्रेस में गुटबाजी, अध्यक्ष पर लगे यह गम्भीर आरोप…

E8UmwDcWUAQD5Em
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड यूथ कांग्रेस में एक बार फिर से गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर सिंह भुल्लर पर तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया है।

एनएसयूआई की पूर्व जिला अध्यक्ष विशाल भोजक को हल्द्वानी यूथ कांग्रेस का नगर अध्यक्ष बनाया गया है। जिस पर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्षित भट्ट और विधानसभा अध्यक्ष मौकिन सैफी ने एतराज जताया है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षित भट्ट का कहना है बिना किसी चर्चा और उनको विश्वास में ना लेकर यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है, जो की पूरी तरह से गलत है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

इस संबंध में उनके द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया गया है, कि प्रदेश अध्यक्ष के इस फैसले पर पुनर्विचार किया जाए, क्योंकि यह पूरी तरह से तानाशाही पूर्ण रवैया अपना रहे हैं, जिसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Ad