बिग ब्रेकिंग–यहां कुत्ते के बेदर्द मालिक ने ही करी हत्या, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू…

Prabhatkhabar_2021-05_a2a98280-0c73-42c2-81c0-8ad447f53d65_Trend_dogs
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी–काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक युवक पर उसके पालतू कुत्ते को जान से मारने का आरोप लगा है। पड़ोसियों ने युवक पर कुत्ते की हत्या का आरोप लगाते हुए काठगोदाम थाना में मामला दर्ज कराया है पूरे मामले में पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार काठगोदाम थाना क्षेत्र के कपिल भवन चौकी क्षेत्र निवासी रोबिन कुमार व अन्य लोगों की ओर से पुलिस को तहरीर सौंप आरोप लगाया गया है कि कॉलोनी निवासी विशाल नाम का युवक उसने अपने पालतू कुत्ते की गला घोट कर बेरहमी से उसकी हत्या की है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

मारने के बाद उसे दफनाने के लिए वह घर के पास ही गड्ढा खोद रहा था कि तभी उन्होंने देख लिया। पूछने पर विशाल बहाना बनाते हुए कहा कि एक्सीडेंट में कुत्ते की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

जबकि कुछ लोगों ने विशाल को अपने कुत्ते के गले में रस्सी डालकर उसका गला घोटते हुए देख लिया था दफनाने के दौरान उसका गला रस्सी से कसा हुआ था और उसकी जीभ बाहर निकली थी शरीर पर चोट के निशान भी थे।

जब लोगों ने इसका विरोध किया तो विशाल उनसे लड़ाई भी लड़ने लगा और पड़ोसियों को जान से मारने की धमकी देने लगा पूरे मामले में पड़ोसियों ने विशाल के खिलाफ काठगोदाम थाने में कुत्ते की हत्या के मामले में मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ad