बिग ब्रेकिंग–शक में जीजा ने युवक को मारी गोली, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार…

image_750x_647f79383a428
खबर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर पुलिस ने युवक पर गोली चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साली से प्रेम प्रसंग के शक में जीजा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक पर गोली चलवाई थी।

ऊधम सिंह नगर जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां एक जीजा ने साली के प्रेम प्रसंग की आशंका पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक पर फायर कर दिया, घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, युवक का इलाज बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा है।

युवक के पिता की तहरीर के आधार पर ट्रांजिट कैंप थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, पुलिस ने तीन आरोपियों को एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

उधम सिंह नगर जिले के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्रांतर्गत रहने वाले वाले प्रताप ने पुलिस को 23 जुलाई को एक तहरीर दी. प्रताप ने तहरीर में बताया कि उनके पुत्र विशाल को आजादनगर वार्ड नं सात निवासी प्रकाश सागर एवं अरविंद अपने घर ले गए।

उनके घर से अचानक ही गोली की आवाज आने के बाद से आसपास के लोग एकत्र हो गए, जैसे ही मामले की जानकारी मिलने के बाद मैं पहुंचा तो मेरा पुत्र विशाल खून से लथपथ गिरा हुआ था।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

आनन फानन में हमने विशाल को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद विशाल को रैफर कर दिया। फिर वहां से भी बरेली के लिए रैफर कर दिया गया, जहां निजी अस्पताल में विशाल का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने अरविंद, प्रकाश और गौरव कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। घटना का खुलासा करते हुए उधम सिंह नगर जिले के एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि प्रताप की तहरीर के आधार पर मुकदमा कर ट्रांजिट कैंप निवासी अरविंद पुत्र सोमपाल, गौरव कश्यप पुत्र राजू कश्यप और बरेली निवासी प्रकाश सागर पुत्र हरनाम सिंह को एक कंट्री पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

पुलिस जांच में पता चला है कि युवक पर हमला प्रेम प्रसंग की आंशका के कारण हुआ हैं, उन्होंने कहा कि अरविंद की शाली के साथ विशाल का कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस घटना से पहले अरविंद और विशाल के बीच विवाद भी हुआ था. इसके बाद अरविंद ने अपने विशाल को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Ad