ब्रेकिंग हल्द्वानी– बस में बैंक कर्मी के साथ छेड़छाड़ करने लगा छिछोरा, पुलिस तलाश में जुटी।

girl_molested_in_bus_driver_arrested-
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– गदरपुर की एक बैंक में तैनात हल्द्वानी निवासी युवती को बस में आते समय एक व्यक्ति के छिछोरेपन का सामना करना पड़ गया। युवती ने जब युवती ने रोडवेज की बस को टीपीनगर पुलिस चौकी के पास रुकवाया तो वह व्यक्ति उसे धमकाने लगा। जाते जाते उस व्यक्ति ने युवती को अपना नाम भी बताया।

कल शाम महिला बैंक कर्मी गदरपुर से हल्द्वानी के लिए रवाना हुई। बस बेलबाबा के पास पहुंची तो महिला कर्मीके की सीट के पीछे बैठा एक व्यक्ति उसकी बगल की सीट पर आ बैठा। उसने महिला के पैरों को अपने पैरों से स्पर्श करना शुरूकर दिया। महिला द्वारा विरोध दर्ज करने पर भी वह नहीं माना और उससे और सटकर बैठक गया।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

इसके बाद तो आरेापी महिला के शरीर को ही स्पर्श करने लगा। महिला ने चुपचाप 1090 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी और टीपी नगर के पास बस को रकवाया । बस रुकवाने पर उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम ललित चन्द्र बताते हुये युवती को धमकाने लगा।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

महिला ने रात को ही पुलिस के पास पहुंच कर मामले की तहरीर सौंपी। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरूकर दी है।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र निवासी एक युवती गदरपुर की एक बैंक शाखा में काम करती है।युवती ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपी और उसके खिलाफ कार्रवाही की मांग की। देर रात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन व उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Ad Ad