उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग– बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, राज्य में अगले हफ्ते निकलेगी कनिष्ठ सहायक के इतने पदों पर भर्ती।

jobs-sign_interview_job-search_now-hiring-100774984-large-1024x683
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में समूह-ग के 519 पदों पर भर्ती शुरू होने वाली है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। अधियाचन से जुड़ी खामियां भी दूर की जा रही हैं। राज्य लोक सेवा आयोग के पास अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की करीब 18 समूह-ग भर्तियों की जिम्मेदारी है।

आयोग अब तक पुलिस कांस्टेबल, पटवारी-लेखपाल, फॉरेस्ट गार्ड, सहायक लेखाकार और बंदीरक्षक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर चुका है। अगले सप्ताह आयोग विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के 519 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा। अधियाचन में कई विभागों से जुड़ी कुछ गलतियां और कमियां हैं, जिसके लिए इसे लौटा दिया गया था।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि अधियाचन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कई विभागों में भर्ती होने के कारण विभागों की अलग-अलग सेवा नियमावलियों का अध्ययन किया जा रहा है। इसी हिसाब से नवंबर के अंतिम सप्ताह में कनिष्ठ सहायक भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

कनिष्ठ सहायक के बाद राज्य लोक सेवा आयोग कृषि, पशुपालन और उद्यान विभाग में समूह-ग के 463 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जनवरी में जारी करेगा। कैलेंडर के हिसाब से दिसंबर में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के चलते कोई भी नया विज्ञापन जारी नहीं होगा।