नैनीताल– गुमशुदा सनी का जंगल में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी…

IMG-20221122-WA0178.jpg
खबर शेयर करें -

नैनीताल के दुर्गापुर के जंगल में 22 वर्षीय गुमशुदा युवक सनी का शव मिला है। बीते रोज तल्लीताल थाने में सनी बाल्मीकि की गुमशुदगी लिखी गई थी।

पुलिस ने जांच शुरू की ही थी कि आज जंगल में सनी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सनी अपने परिवार के साथ नैनीताल के दुर्गापुर में रहता था। नशे का आदि सनी रविवार को घर से बिना बताए कहीं चला गया था।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

सोमवार को सनी के घरवालों ने तल्लीताल थाने में उसकी गुमशुदगी लिखाई थी। आज जंगल में किसी ने शव को देखकर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाख छानबीन में शव शनि का निकला। पुलिस अब पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है। सनी का शव बाद में परिजनों को सौंप दिया जाएगा।