हल्द्वानी दुखद खबर– फोन पर बात करना युवती को पड़ा भारी, छत से अचानक गिरी और हो गई मौत…

360_F_92192324_9ycYcfCtXONJGPXTXSFJNl2NtQ33iXei
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– घर की छत से गिरने पर एक युवती की मौत हो गई है, पूरा मामला मुखानी थाना क्षेत्र के डहरिया के सीएमटी कॉलोनी का है, जहां के रहने वाले नवीन चंद्र उप्रेती की 27 वर्ष की बेटी अपने छत पर किसी रिश्तेदार से फोन पर बात कर रही थी।

ऐसे में लड़की रेलिंग के पास अपना संतुलन खो गई और वह घर के नीचे गैलरी में गिर गई, लड़की की चीख पुकार सुनकर परेशान और आसपास के लोग आए, जिसमें लड़की को गंभीर चोट आ गई थी।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–खनन विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक, निदेशक राजपाल लेघा ने जिला खान अधिकारियों को दिए अहम दिशा–निर्देश...

परिजनों ने तत्काल उपचार के लिए लड़की को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने सबको पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।