हल्द्वानी– शादी से किया युवक ने इंकार, थाने पहुंची महिला, अब मुकदमा हुआ दर्ज..

whatisanfir_4068038098
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– मुखानी थाने में महिला ने ओखलकांडा के रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल तक शरारिक शोषण करने का आरोप लगाया है, पुलिस ने महिला के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसओ मुखानी रमेश बोरा ने बताया की महिला ने पुलिस को तहरीर में कहा है कि 2019 में उसके पति का निधन हो गया था, जिसके बाद ओखलकांडा का रहने वाला एक युवक उसके साथ बातचीत करने लगा।

यह भी पढ़ें:  कमिश्नर दीपक रावत के सख्त निर्देश, अब दाखिल–खारिज और प्रमाण-पत्रों में अब नहीं चलेगी कागजी खानापूर्ति, मौके पर पहुंचकर सत्यापन अनिवार्य...

इसके बाद उनकी मुलाकात भी हुई, इस बीच युवक ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा, उसके बाद वह उससे शादी करने की बात कह रहा था, लेकिन अब वह शादी की बात से इनकार करने के साथ ही उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दे रहा है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–धारी में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, भूमि नाप के नाम पर मांगी थी रकम...

पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया है, एसओ ने बताया पूरे मामले की निष्पक्षता के साथ जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...
Ad