उत्तराखंड– एक पक्षी की जान बचाकर देवदूत बने यह वरिष्ठ पीसीएस अफसर, किसानों ने करी भूरी–भूरी प्रशंसा…

0
IMG-20221207-WA0021.jpg
खबर शेयर करें -

बाजपुर– उत्तराखंड शासन में वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी वर्तमान समय में बाजपुर चीनी मिल के प्रबंधक हरबीर सिंह ने पक्षियों के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाई हैं।

चीनी मिल के यार्ड में आज सुबह के समय एक बगुला कोलतार में फंस गया और तड़पने लगा, इसी दौरान वहां से गुजर रहे प्रबंधक हरबीर सिंह ने कोलतार में बसे बगुले को सुरक्षात्मक तरीके से निकाला। पास में खड़े ट्रैक्टर की टंकी से डीजल निकालकर बगुले के पैर साफ किए और उसे चोटिल होने से बचा लिया, जिसके बाद बगुले को आसमान में छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–अफवाहों पर विराम: कल नैनीताल के सभी स्कूल खुलेंगे, डीएम ने जारी किया स्पष्ट संदेश...

इसी बीच वहां मौजूद सैकड़ों की संख्या में किसानों ने चीनी मिल के प्रबंधक हरबीर सिंह के इस नेक कार्य की प्रशंसा की, साथ ही आपको बता दें राज्य में वरिष्ठ पीसीएस हरबीर सिंह को गरीब और जरूरतमंद लोगों की तत्परता से मदद करने के लिए जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *