हल्द्वानी– भूमाफियाओं के कब्जे से फौजी को दिलाई कुमाऊं आयुक्त ने जमीन, जवान बोला थैंक्यू कमिश्नर साहब….

IMG-20221224-WA0042.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– हल्द्वानी में कुमाऊं मण्डल के फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः भूमि अतिक्रमण के साथ ही पेयजल, सडक, भूकटाव, प्रधानमंत्री आवास आदि की समस्या से सम्बन्धित सैकडों शिकायतें दर्ज हुई।

जनता दरबार में अधिकांश मामले भूमि फर्जीवाडे़ व अतिक्रमण से सम्बन्धित आई जिसका आयुक्त दीपक रावत ने शिकायत कर्ता एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान मौके पर किया।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

जनता दरबार में काफी संख्या में भूमि के फर्जीवाडे़ की समस्या आने पर उन्होंने आमजनता से अपील की कि भूमि क्रय करने से पहले भूमि की जांच तहसील स्तर पर एवं राजस्व विभाग से अवश्य कर लें तभी भूमि क्रय करें। जिससे भूमि के फर्जीवाडे़ का समय से पता चलने से आम जनमानस को इन परेशानियों से निजात मिलेगी। विगत जनता दरबार में गोविन्दपुर गढवाल हल्द्वानी निवासी जवान नारायण सिंह रौतेला जमीन क्रय की थी। उनकी क्रय की गई जमीन पर कुलवन्त सिंह द्वारा कब्जा कर लिया गया था।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

जिसके क्रम में आयुक्त ने तहसीलदार हल्द्वानी को जांच कर कब्जा दिलाने के आदेश दिये थे। शनिवार को जनता दरबार में पटवारी ने बताया कि सेना के जवान को उक्त भूमि पर कब्जा दिला दिया गया है उस पर ब्राउन्डीवाल करा दी है। जिस पर सेना के जवान नारायण सिंह रौतेला ने जमीन का कब्जा मिलने पर आयुक्त का आभार व्यक्त किया।