हल्द्वानी– लो कर लो बात, यहां कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय की छात्रसंघ अध्यक्षा चढ़ गई छत पर…

FB_IMG_1671892408855
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी–एमबीपीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष रश्मि लमगढ़िया अपनी मांगों को लेकर कॉलेज बिल्डिंग की छत पर चढ़ गई है।

रश्मि ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया है की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम को कॉलेज में कराया जा रहा है, जो कि गलत है, क्योंकि मामले को उनके संज्ञान में नहीं लाया गया था।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल/काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज: 'डिजिटल डाइनोमोस' ने मारी बाजी, रेड हाउस रहा अव्वल... 

उन्होंने कहा कि यदि एक बार किसी संगठन को परमिशन दे दी गई तो भविष्य में इस तरह के राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों के कार्यक्रम होंगे, जिससे कॉलेज के अंदर पढ़ाई का माहौल नहीं रह जाएगा।

जबकि आज सुबह रश्मि समेत छात्र संघ के तमाम पदाधिकारियों के साथ प्रशासन, पुलिस और कॉलेज के प्रबंधक द्वारा संबंध में बातचीत भी की गई थी, बावजूद इसके अपनी मांग पूरा करने को लेकर वह छत पर चढ़ गई है, जिसकी सूचना पर पुलिस, प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, कोतवाल हरेंद्र चौधरी समेत सभी अधिकारी पहुंच गए हैं जो की रश्मि को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, वैसे छात्र संघ के अध्यक्षों और नेताओं का कॉलेज बिल्डिंग के छत पर चढ़ना हो या पानी की टंकी पर हम बात हो गई है यह अपनी बात मनवाने के लिए आए दिन इस तरह के हथकंडे अपनाते हैं भले ही उनकी मांग में दम हो या ना हो।