उत्तराखंड– यहां टेक्स डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई, इन मशहूर, होटल रिसोर्ट में छापेमारी जारी…

0
1600x960_149192-income-raid
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कर विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि राज्य कर विभाग (जीएसटी) टीम ने कई होटल रिसोर्ट पर छापेमारी की है। ये छापेमारी नैनीताल जिले में जीएसटी जमा नहीं करने की शिकायत पर की गई है। टीम ने मौके पर कई प्रतिष्ठानों से जुर्माना वसूला है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य कर विभाग की टीम ने नैनीताल जिले के नैनीताल, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, भवाली, धारी, मुक्तेश्वर क्षेत्र के होटल और रिसोर्ट के खिलाफ कार्रवाई की। यही नहीं टीम ने मौके पर कई प्रतिष्ठानों से ₹6 लाख का जुर्माना भी वसूला है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

बताया जा रहा है कि जिन होटलों और रिसोर्ट में छापेमारी की गई है। उन पर लगातार जीरो रिटर्न दाखिल करने की शिकायत मिल रही थी। इन शिकायतों पर एक्शन लेते हुए विभाग ने इस पर 27 होटल और रिसोर्ट में छापा मारकर दस्तावेज जब्त किए हैं। वहीं  होटल, रिसोर्ट संचालक बीते सालों में कोरोना की वजह से व्यापार प्रभावित होने की दलील दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *