बड़ी खबर– प्रदेश में BAMS की फर्जी डिग्री बनाने वाले मास्टरमाइंड को STF ने किया गिफ्तार, देखिए वीडियो….

IMG_20230203_155333
खबर शेयर करें -

बी ए एम एस डॉ की फर्जी डिग्रियां बनाने वाला मास्टरमाइंड गिफ्तार पिछले काफी दिनों से उत्तराखंड में एसआईटी द्वारा एसटीएफ को एक रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसमें बीएएमएस क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टरों के विरुद्ध शिकायत थी कि उनकी डिग्रियां फर्जी है।

जिसको लेकर एसटीएफ द्वारा कुछ डॉक्टरों को गिरफ्तार भी किया गया। जिनसे मालूम चला कि उनके पास जो डिग्री है। उनको यूपी का रहने वाला बाबा ग्रुप ऑफ कॉलेज का चेयरमैन इमलाख है जो खुद दसवीं पास है। वह यह कार्य कर रहा है इसको लेकर पिछले कई महीनों से इस गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही थी।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

एसटीएफ को पता चला कि इन सब का मास्टरमाइंड राजस्थान के अजमेर में दिखाई दिया गया तुरंत यहां से टीम रवाना की गई और उसको पकड़ लिया गया। इसके ऊपर ₹25000 का भी इनाम घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल/काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज: 'डिजिटल डाइनोमोस' ने मारी बाजी, रेड हाउस रहा अव्वल... 

आज एसटीएफ के द्वारा एक प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि इसके ऊपर मुजफ्फरनगर कोतवाली में भी कई केस दर्ज है। यह मुजफ्फरनगर का हिस्ट्रीशीटर माना जाता है और इसके द्वारा अभी तक लगभग 108 डॉक्टर रजिस्ट्रेशन करा कर उनको डिग्रियां दी गई है। अधिकारी ने बताया कि उनके लिए और रजिस्ट्रेशन करने वालों के ऊपर भी जल्द ही कोई कार्रवाई की जाएगी।