बरसात से पहले अलर्ट मोड में हल्द्वानी: 800 करोड़ से ज्यादा के ड्रेनेज प्लान पर तेज़ी से काम…

FB_IMG_1777342103262
खबर शेयर करें -

 

 

नैनीताल। देवभूमि हल्द्वानी में आगामी वर्षाकाल को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शहर को हर साल जलभराव से जूझने से बचाने के लिए बड़े स्तर पर ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

 

कलसिया, चीनपुर, पनियाली, वन चौकी, रकसिया और देवखड़ी जैसे प्रमुख नालों से होने वाली जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी द्वारा लगभग 362 करोड़ रुपये की लागत से कार्य तेजी से जारी है। वहीं, शेष ड्रेनेज कार्यों के लिए Pushkar Singh Dhami के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने 430 करोड़ रुपये की विस्तृत योजना (DPR) तैयार की है, जिसे समिति द्वारा मंजूरी भी मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग कोटाबाग–तेज बारिश में उफना गुरनी नाला, बाइक समेत बहा युवक, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान, देखिये वीडियो..

 

सोमवार को कैम्प कार्यालय में आयोजित अहम बैठक में दीपक रावत की अध्यक्षता में शहर के ड्रेनेज नेटवर्क को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों के आसपास या ऊपर किए गए अतिक्रमणों को तत्काल चिन्हित कर हटाया जाए, ताकि जल निकासी बाधित न हो।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के विवाद के बीच चली गोली, अलमारी में जा धंसी; मचा हड़कंप, फायरिंग के बाद मौके से हुआ फरार...

 

आयुक्त ने विशेष रूप से वर्षाकाल के दौरान नालों के चोक होने की समस्या पर चिंता जताते हुए एक विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए, जो बारिश के समय तुरंत कार्रवाई कर नालों को साफ कर सके।

 

बैठक में बताया गया कि रकसिया नाले का आउटफॉल कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि अन्य नालों पर काम तेजी से जारी है। नई डीपीआर के तहत शहर को 7 जोन में बांटकर जल निकासी की व्यापक योजना लागू की जाएगी, जिससे हर इलाके में पानी की निकासी व्यवस्थित ढंग से हो सके।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग कोटाबाग–तेज बारिश में उफना गुरनी नाला, बाइक समेत बहा युवक, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान, देखिये वीडियो..

 

प्रशासन का मानना है कि इन योजनाओं के पूर्ण होने के बाद हल्द्वानी में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या में काफी हद तक राहत मिलेगी और शहरवासियों को बड़ी परेशानी से निजात मिलेगी।

Ad