बिग ब्रेकिंग–चारधाम यात्रा 2026: पहले ही सप्ताह में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन…

0
FB_IMG_1777341771735
खबर शेयर करें -

देवभूमि उत्तराखंड में शुरू हुई पवित्र चारधाम यात्रा 2026 ने पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड तोड़ उत्साह का परिचय दिया है। रविवार, 26 अप्रैल की रात्रि तक तीर्थयात्रियों की संख्या 3 लाख के पार पहुंच चुकी है, जबकि कुल पंजीकरण का आंकड़ा 24 लाख के करीब पहुंच गया है। यह देश-विदेश के श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और धार्मिक समर्पण का जीवंत उदाहरण है।

 

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

राज्य के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के कुशल मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम, बदरीनाथ धाम सहित सम्पूर्ण चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। राज्य सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस बल और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मिलकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, आवागमन, स्वास्थ्य सेवाओं और सुलभ दर्शन के लिए निरंतर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं।

 

हालांकि यात्रा शुरू हुए अभी एक सप्ताह भी पूर्ण नहीं हुआ है, फिर भी कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक और असत्य सूचनाएं फैलाकर यात्रा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन ने ऐसे यू-ट्यूबर, ब्लॉगर और सोशल मीडिया हैंडलर्स पर सख्त नजर रखते हुए चेतावनी दी है कि झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

सरकार ने श्रद्धालुओं और आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह, भ्रामक वीडियो या अपुष्ट समाचार पर विश्वास न करें और यात्रा से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक स्रोतों से ही प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

देवभूमि उत्तराखंड अपने श्रद्धालुओं का खुले दिल से स्वागत करती है और एक सुरक्षित, सुगम एवं आध्यात्मिक यात्रा का भरोसा दिलाती है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *