हल्द्वानी को मिली बड़ी सौगात: सीएम धामी आज करेंगे कुमाऊं मीडिया सेंटर का शिलान्यास…

FB_IMG_1776428407937
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। कुमाऊं के पत्रकारों के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami आज दोपहर 12 बजे हल्द्वानी में बहुप्रतीक्षित कुमाऊं मीडिया सेंटर का शिलान्यास करेंगे। लंबे समय से चली आ रही पत्रकारों की मांग अब पूरी होने जा रही है, जिससे कुमाऊं मंडल के मीडिया कर्मियों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

हल्द्वानी में ब्लॉक ऑफिस के ठीक बगल में बनने वाला यह अत्याधुनिक तीन मंजिला मीडिया सेंटर करीब 6 करोड़ 75 लाख 88 हजार रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि मार्च 2027 तक यह महत्वाकांक्षी परियोजना पूरी तरह तैयार हो जाए।

 

मीडिया सेंटर में पत्रकारों के बैठने के लिए आधुनिक हॉल, कार्य करने हेतु अलग-अलग केबिन, प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, लाइब्रेरी, कैंटीन और आधुनिक स्टूडियो जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही डीजी सूचना का कैंप ऑफिस और सूचना विभाग के मंडल स्तरीय अधिकारी का कार्यालय भी इसी भवन में संचालित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

इस मीडिया सेंटर के निर्माण के बाद कुमाऊं के अखबारों, पत्र-पत्रिकाओं और टेलीविजन पत्रकारों को सूचना संबंधी कार्यों के लिए देहरादून मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे पत्रकारों का समय और संसाधन दोनों बचेंगे।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इससे पहले भारत-नेपाल सीमा से जुड़े टनकपुर क्षेत्र में भी मीडिया सेंटर के लिए बजट स्वीकृत कर चुके हैं। अब हल्द्वानी में बनने जा रहा यह मीडिया सेंटर कुमाऊं के मीडिया जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Ad Ad