बिंदुखत्ता में उत्तरायणी कौतिक का भव्य आगाज़, खेल प्रतियोगिताओं से गूंजा मेला मैदान…

IMG-20260113-WA0030
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

 

 

 

 

लालकुआं। जनता इंटर कॉलेज मेला मैदान, बिंदुखत्ता में सोमवार को पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक एवं मेला का विधिवत शुभारंभ हुआ। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शुरू हुआ यह मेला 16 जनवरी तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी चंद्रिका बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

 

 

मेले के पहले दिन खेल प्रतियोगिताओं ने खास आकर्षण पैदा किया। क्षेत्रीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और स्थानीय खिलाड़ियों ने कबड्डी व वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे मेला मैदान खेल भावना से सराबोर नजर आया।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

कबड्डी प्रतियोगिता के परिणाम

 

बालक जूनियर वर्ग में एसकेएम बॉयज ने प्रथम, सिद्धांत सरस्वती एकेडमी ने द्वितीय और एमएपी स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालक सीनियर वर्ग में एसकेएम प्रथम, एसडी एकेडमी द्वितीय तथा बिंदुखत्ता पायलट तृतीय स्थान पर रहा।

बालिका जूनियर वर्ग में सिद्धांत सरस्वती एकेडमी प्रथम और आदर्श इंटर कॉलेज द्वितीय रहा।

वहीं बालिका सीनियर वर्ग में एसकेएम गर्ल्स ने प्रथम तथा स्कॉलर हेवन ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

 

वॉलीबॉल में शांतिपुरी का शानदार प्रदर्शन

 

कबड्डी के बाद आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन के मुकाबलों के बाद 6 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, जबकि शांतिपुरी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

मेला समिति व गणमान्य रहे मौजूद

 

खेल प्रतियोगिताओं के दौरान मेला समिति के संरक्षक देवी दत्त पांडे, प्रबंधक प्रभात पाल, मेला अधिकारी अजय गर्बयाल, सचिव प्रेम दानू, कोषाध्यक्ष नवीन पपोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी, उपाध्यक्ष पुष्कर दानू, उपसचिव विजय सामंत, मीडिया प्रभारी विपिन जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी मेले का आनंद लेते नजर आए।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

 

 

आगे होंगे ये कार्यक्रम

 

मेला समिति अध्यक्ष दीप चंद्र जोशी ने बताया कि 12 व 13 जनवरी को विद्यालयों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं 14 से 16 जनवरी तक लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। समापन दिवस 16 जनवरी को आयोजित स्टार नाइट में लोक गायक माया उपाध्याय, जितेंद्र तोमक्याल, अमित बाबू गोस्वामी, शेर सिंह दानू और चेतन पांडे सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

 

 

 

Ad