स्वामी विवेकानंद जयंती पर एबीवीपी लालकुआं इकाई ने आयोजित की विचार गोष्ठी…

IMG-20260112-WA0037
खबर शेयर करें -

 

लालकुआं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) लालकुआं इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एक प्रेरणादायी विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अयोध्या प्रसाद यादव जी, विकास गुप्ता जी, शुभम कुमार जी एवं नगर मंत्री गोविंद कुमार जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

 

 

 

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन, उनके राष्ट्रवादी विचारों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से परिचित कराते हुए उन्हें आत्मनिर्भर, चरित्रवान एवं कर्तव्यनिष्ठ बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

 

 

 

पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास गुप्ता जी एवं शुभम कुमार जी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत का निर्माण संभव है।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

 

कार्यक्रम में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। गोष्ठी का समापन स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र सेवा एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लेकर किया गया।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास साबित हुआ।

 

 

Ad