स्वर्गीय नवीन रैकवाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, लगातार दूसरी बार नॉटी नांतिन बनी चैंपियन..

New Doc 01-14-2026 18.58
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

 

 

 

हल्द्वानी–हल्द्वानी के लामाचौड़ इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित स्वर्गीय नवीन रैकवाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ भव्य समापन हुआ। खिताबी मुकाबले में नॉटी नांतिन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बाबा हैड़ाखान 1008 को 3 विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

 

 

 

 

 

करीब दो सप्ताह तक चले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई मजबूत टीमों ने भाग लिया और अपने खेल से दर्शकों को भरपूर रोमांच प्रदान किया। फाइनल मुकाबले में बाबा हैड़ाखान 1008 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 147 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से पांडा ने 15 गेंदों में 38 रन और गौरव ने 35 गेंदों में 47 रनों की आकर्षक पारी खेली।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

 

 

 

 

 

नॉटी नांतिन के गेंदबाजों ने कप्तान निखिल क्वीरा के नेतृत्व में बेहतरीन प्रदर्शन किया। शुभम ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवरों में 5 विकेट झटके, जबकि विक्रम ने 2 विकेट लेकर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में ला दिया।

 

 

 

लक्ष्य का पीछा करते हुए नॉटी नांतिन की टीम ने संयम और आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज दीपक कोश्यारी ने 20 गेंदों में 33 रन बनाकर ठोस शुरुआत दी, वहीं अभिषेक ने 23 गेंदों में 39 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

 

 

फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभम को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल के लिए शुभम शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

 

 

 

समापन समारोह में जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि कांडपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

 

 

विशिष्ट अतिथियों में प्रमोद बोरा, श्री नारायण मेहरा, श्री त्रिवेणी गयाल, श्री जमन सिंह निगलटिया, श्री भीम बिष्ट, श्री नारायण किरौला एवं श्री संजय जोशी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

आयोजनकर्ताओं राहुल पोखरिया और सूरज सिंह जंतवाल ने सभी टीमों, खिलाड़ियों, सहयोगियों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

इस अवसर पर चंदन उर्फ भैय्यू टनवाल, हिमांशु मंगोलिया, धीरू फर्त्याल, नंदन सिंह, बबलू भंडारी, भुवन सुयाल, तुषार सिंह, संजू, मदन लंगड़ियां, कमल भट्ट, नितिन शाही, गुड्डू, मनोज पडियार, तनुज रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

 

 

टूर्नामेंट का समापन खेल भावना, उत्साह और यादगार पलों के साथ हुआ, जिसने क्षेत्रीय क्रिकेट को नई ऊर्जा और पहचान दी।

 

 

 

 

Ad