बिग ब्रेकिंग–ट्रांजिट कैम्प पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 803 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार…

IMG-20260114-WA0033
खबर शेयर करें -

 

 

उधमसिंह नगर–वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नशे के कारोबार और नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत रुद्रपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

 

 

पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान चरस की बड़ी खेप बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

घटना का संक्षिप्त विवरण

 

दिनांक 04/01/2026 को थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र अंतर्गत फुलसूंगा चौराहे से लगभग 200 मीटर पहले संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कैम्प ढाल की ओर से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिसके हाथ में भूरे रंग का थैला था।

 

 

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

संदेह के आधार पर तलाशी लेने पर उक्त व्यक्ति के थैले से 803 ग्राम चरस (शुद्ध वजन) बरामद की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल कुमार पुत्र श्री इन्द्र कुमार, निवासी ग्राम नरतोला, पोस्ट नरतोला, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल, उम्र 38 वर्ष बताया।

 

 

कानूनी कार्रवाई

 

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत समय 15:34 बजे हिरासत में लिया गया। इस संबंध में थाना ट्रांजिट कैम्प में FIR संख्या 06/2026 पंजीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

गिरफ्तार अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

 

 

गिरफ्तार अभियुक्त

 

* अनिल कुमार पुत्र श्री इन्द्र कुमार

निवासी: ग्राम नरतोला, पोस्ट नरतोला

थाना: मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल

उम्र: 38 वर्ष

 

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

 

* उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र

* उप निरीक्षक मनोज जलाल

* कांस्टेबल 1153 चन्दन सिंह

* कांस्टेबल 262 नन्दन राम

 

 

Ad Ad