हल्द्वानी– महिला सुरक्षा में लापरवाही पर सख्त रुख, महिला दरोगा निलंबित…

Police-Suspended-
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी में उत्तराखंड पुलिस ने महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए लालकुआं थाने में तैनात महिला उपनिरीक्षक अंजू नेगी को निलंबित कर दिया है। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने यह कार्रवाई दुष्कर्म के एक गंभीर मामले की विवेचना में लापरवाही और प्रतिवादी को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोपों के बाद की है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालकुआं थाने में अक्टूबर 2025 में दर्ज एक मुकदमे में आरोप है कि प्रतिवादी भगवत सरण ने विवाह का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले की विवेचना कर रही महिला एसआई अंजू नेगी पर आरोप है कि उन्होंने जांच के दौरान प्रतिवादी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया, जिससे मामले की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से महिला दरोगा को निलंबित कर दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उत्तराखंड पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। महिला अपराध से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के विवाद के बीच चली गोली, अलमारी में जा धंसी; मचा हड़कंप, फायरिंग के बाद मौके से हुआ फरार...

 

एसएसपी ने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका महिला अपराधों की जांच में संदिग्ध पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में स्पष्ट संदेश गया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और पीड़ितों को न्याय दिलाने में किसी भी तरह की ढिलाई पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Ad